लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ससुराल से मायके आई नवविवाहिता की चाकू से हत्या, बचाने पहुंची बहन भी घायल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, July 31, 2026 5:47 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना गोला क्षेत्र के शहसपुर गांव में गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब ससुराल से अपने मायके आई एक नवविवाहिता पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी छोटी बहन भी घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शहसपुर निवासी छोटेलाल की पुत्री आरती का विवाह करीब एक माह पहले लखीमपुर के झारा कुरैया गांव निवासी प्रेम कुमार के साथ हुआ था। विवाह के बाद वह कुछ दिन पहले अपने मायके आई हुई थी।

राजस्व टीम के सामने ही दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, पुलिस ने कहा जाओ तुम घूमते रहो !!

परिजनों के मुताबिक गुरुवार शाम आरती अपनी छोटी बहन पूजा के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव निवासी बांकेलाल का पुत्र प्रदीप वहां पहुंचा और अचानक आरती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पूजा ने बहन को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उस पर भी वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल आरती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पूजा का उपचार कराया गया।
परिवार का आरोप है कि पड़ोसी परिवार के साथ करीब चार बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी के परिवार के साथ पहले भी कई बार विवाद हो चुका है।
गोला कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नौ लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, दो लोगों की डूबने से हुई मौत।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment