लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नौ लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, दो लोगों की डूबने से हुई मौत।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, July 30, 2026 9:30 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम शारदा नदी में एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव में सवार नौ लोगों में से सात को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि दो युवक नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा देर शाम तक राहत एवं खोज अभियान जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार लापता युवकों के शव मिल गए है। बताया जा रहा है कि नाव में दूध के डिब्बे भी रखे तो जो बहाव में बहकर ग्रांट नंबर 12 में पहुंचे।

पूर्व विधायक श्रद्धेय राजा राज ब्रजराज सिंह स्मृति गेट का एमएलसी अनूप गुप्ता ने किया लोकार्पण।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे उस समय हुआ, जब ग्राम गोढ़ी से नयापुरवा की और जा रही एक नाव शारदा नदी के बीच पहुंची। जानकारी के मुताबिक, अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। देखते ही देखते नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में चक पूरवा निवासी सोनू यादव (25) पुत्र विजेंद्र यादव तथा गंगाबेहड़ निवासी कल्लू (32) पुत्र रहुख खां तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। देर शाम तक तलाशी के बाद दोनों के शव बरामद हो गए है।
वहीं नाव में सवार रामधर (45), सुभाष (28), भूरे (22), कल्लू पुत्र रामचंद्र (25), सुशील (32), राजेंद्र (40) और वीरेंद्र (28) को ग्रामीणों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कांवड़ यात्रा तैयारियों पर भड़के मेरठ कमिश्नर, ब्रजघाट निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को लगाई फटकार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

July 30, 2026

July 30, 2026

July 30, 2026

July 30, 2026

July 29, 2026

July 29, 2026

Leave a Comment