निघासन खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद के निबुआ फार्म निवासी दयाल सिंह के घर में सोमवार को एक विशालकाय अजगर निकल आने से परिवार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अचानक घर के अंदर अजगर दिखाई देने पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग के वनकर्मी हकीमुद्दीन मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की कार्रवाई की। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कहीं वन्यजीव दिखाई दें तो घबराने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें और स्वयं उन्हें पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।
राजस्व अभिलेखों से होगा गन्ना क्षेत्रफल का मिलान, चार्टर्ड अकाउंटेंट करेंगे ऑनलाइन लेखा परीक्षण।।











