लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मनोज भारती को पलिया आने दिया जाए मगर जाएंगे तभी जब गरीबों का ठगा हुआ सारा रुपया वापस कर देंगे:- रोमी साहनी, विधायक

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, June 15, 2026 11:18 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। भारतीय दलित पैंथर संगठन द्वारा पलिया में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने संगठन के संयोजक मनोज भारती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पलिया आने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन क्षेत्र की जनता उन सवालों का जवाब भी जानना चाहती है जो वर्षों से चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोज भारती पर सम्पूर्णानगर क्षेत्र की निवासी नीता कश्यप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने का मामला दर्ज कराया गया था। विधायक का कहना है कि ऐसे मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और यदि किसी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी हुई है तो उसकी भरपाई भी होनी चाहिए।

जनसेवा का महाकुंभ: रमियाबेहड़ में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ।।

रोमी साहनी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन जनता के बीच जाने से पहले उन आरोपों पर भी स्पष्टता आनी चाहिए जो गरीब परिवारों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं बल्कि गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए है।
उधर भारतीय दलित पैंथर संगठन अपने निर्धारित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रदर्शन की घोषणा के बाद प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और लोगों की निगाहें आगामी घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मामला आने वाले दिनों में क्षेत्रीय राजनीति का प्रमुख विषय बन सकता है।

दुधवा की निर्भीक बेटी बनी गांवों की ढाल, खतरे के सामने नहीं झुकता हौसला।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

June 12, 2026

June 12, 2026

Leave a Comment