लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डेढ़ हाथ जमीन के विवाद में मासूम की हत्या, मां पर भी किया हमला।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, June 5, 2026 8:57 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। डेढ़ हाथ जमीन के पुराने विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। थाना निघासन क्षेत्र के तारानगर गांव में देर रात हुई दिल दहला देने वाली घटना में चारपाई पर सो रहे आठ वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने का प्रयास कर रही मां भी घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार तारानगर निवासी रवि (8 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद अपनी मां ज्ञानवती के बगल में चारपाई पर सो रहा था। आरोप है कि रात करीब एक बजे मुंह बांधे हुए दो लोग घर में घुस आए और सो रहे बच्चे की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बच्चे को बचाने के दौरान मां ज्ञानवती के कंधे पर भी चोट आई।

अनोखी मिसाल: बहू ने बुजुर्ग सास को अपने सिर पर बैठाकर कराई 84 कोस की परिक्रमा।।

बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि हमलावर सियाराम और हरेराम थे, जो रिश्ते में बच्चे के पिता के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से डेढ़ हाथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल महिला का उपचार सीएचसी निघासन में कराया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक बच्चे के पिता रामप्रसाद की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है, जिससे परिवार पहले से ही परेशानियों का सामना कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तटबंध सुरक्षा कार्यों की परखी मजबूती।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment