लखीमपुर खीरी। जनपद के रूकुंदीपुर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार उर्फ सोनू उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम किशनपुर, लखीमपुर में किराए के कमरे पर रहता था। सोमवार रात लगभग 11 बजे वह अपने घर से बाइक द्वारा लखीमपुर जा रहा था।
रूकुंदीपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
संगठनात्मक बदलाव के बाद पहला इम्तिहान, क्या चुनावी रण में दिखेगा नए जिलाध्यक्ष का दम?
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। मृतक युवक पवन उर्फ सोनू ब्लॉक निघासन के बीडीओ की गाड़ी का ड्राइवर था। सोनू की मौत की खबर सुनते है ब्लॉक निघासन में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों में भी शोक की लहर दौड़ गई। बीडीओ निघासन जयेश कुमार सिंह मृतक पवन उर्फ सोनू की हादसे में मौत की खबर सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि सोनू बहुत ही नेक लड़का था उसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे। होली के त्यौहार पर इतनी बड़ी दुखद सूचना मिलने पर परिजनों के घर में कोहराम मच गया। इलाके में भी इस हादसे से शोक की लहर है।
अपने निशाने से जिले का गौरव बढ़ाने वाले नेशनल शूटर स्वर्ण पदक विजेता जी.एस सिंह की प्रेरक उड़ान।।

























