लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

किसानों की अनुमति के बिना गन्ना प्रजाति बदलकर खरीद करना नियम विरुद्ध, दोषी चीनी मिलों पर गिरेगी गाज।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, February 25, 2026 5:58 PM

Google News
Follow Us

लखनऊ। यूपी की कुछ चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को निर्गत गन्ना आपूर्ति पर्ची पर अंकित प्रजाति को डिग्रेड कर गन्ना खरीद करने की जानकारी संज्ञान में आई है। इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नम्बर पर भी प्राप्त हुई हैं। किसानों की लिखित सहमति के बिना गन्ना पर्ची डिग्रेड कर गन्ना तौल करने वाली चीनी मिलों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

नाम लेकर पुकारते ही दौड़े चले आते हैं पशु, मोतीपुर में प्रधान प्रतिनिधि का पशुओं से अनोखा रिश्ता बना चर्चा का विषय।।

इस संबंध जिला एवं परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डिग्रेड कर गन्ना तौल करने संबंधी प्रकरण में विधिमान्य व संगत नियमों के अनुरूप जाँच कराकर यह सुनिश्चित किया जाये कि किसान द्वारा लाये गये गन्नें को चीनी मिल द्वारा डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित कर गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसान की लिखित सहमति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाये तथा चीनी मिलें किसान द्वारा आपूर्ति हेतु लाये गये गन्ने को कदापि वापस न करें, बल्कि किसानों को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए लिखित सहमति के उपरांत ही चीनी मिलें तौल की कार्यवाही करें।
इस संबंध में कृषकों से अपील है कि गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित करनें संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800 121 3203 पर दर्ज करा सकते हैं।

राजधानी से लेकर गांवों तक अपने नाम से पहचाने जाते है इस दशक के सबसे लोकप्रिय पूर्व मुख्यसचिव आलोक रंजन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment