लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा, लकड़ी लदी ट्रॉली से भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवकों की दर्दनाक मौत।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, February 21, 2026 7:47 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी में निघासन-सिंगाही मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां को एक पल में ही छीन लिया। सिंगाही रोड स्थित मोटे बाबा सरयू पुल के समीप तेज रफ्तार से चल रही दो बाइक लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गईं। हादसा रात करीब सवा नौ बजे हुआ।
वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार सड़क पर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसमें लकड़ी के लट्ठे लदे हुए थे। पीछे से आ रही दोनों बाइकें अचानक संतुलन खो बैठीं और ट्रॉली के पिछले हिस्से से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर तक जा गिरे। इस बीच ट्रॉली का पिछला पहिया तीन युवकों के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वनविभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में हुआ कैद।।

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर चार युवक किसी शादी समारोह से लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग अपने परिचित के घर से वापस आ रहे थे। दुर्घटना के दौरान पास से गुजर रहा एक अन्य बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी निघासन भेजा। डॉक्टरों ने सिंगाही निवासी छोटू (22), सुरेश (26) तथा बरोठा निवासी विकास (23) को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बीएसए प्रवीण तिवारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण संगठनों में रोष, डीएम को सौंपा ज्ञापन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment