Rajdoot Bike: सड़कों पर कभी शान से दौड़ने वाली राजदूत मोटरसाइकिल अब पुनः नए तेवर व नए अंदाज के साथ पुनः वापसी जाएगी। हम सभी जानते है कि 90 के दशक में पुलिस विभाग और आम जन की पहली पसंदीदा मोटरसाइकिल रही राजदूत को कभी भुलाया नहीं जा सकता, यह बाइक अब नए डिजाइन और तकनीक के साथ बाजार में दोबारा वापसी करने को तैयार है।
राजदूत बाइक का इतिहास:
राजदूत बाइक को पहले Escorts Group द्वारा इंडिया में लॉन्च किया गया था। 1980 और 90 के दशक में यह बाइक अपनी मजबूती और दमदार आवाज के लिए मशहूर थी। समय के साथ साथ अब अन्य नए रंग रूप वाली मोटरसाइकिलों ने लोगों के दिलों में भले ही अपनी जगह बना ली हो मगर राजदूत के तेवर को आज भी कोई नहीं पाएगा।अब रेट्रो बाइक्स की डिमांड बढ़ रही है जिसे देखते हुए कंपनी ने राजदूत को एक बार पुनः नए रंग रूप के साथ पेश करने वाली है।
अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की पहली बड़ी बैठक, सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश।।
संभावित फीचर्स और डिजाइन:
- नई राजदूत बाइक में रेट्रो क्लासिक लुक बरकरार रहेगा लेकिन तकनीक पूरी तरह से अपडेट की जाएगी।
- फ्यूल इंजेक्टेड इंजन
- डिजिटल स्पीडोमीटर और एलईडी लाइट्स
- डुअल चैनल ABS और डिस्क ब्रेक्स
- कंफर्टेबल सीट और ट्यूबलेस टायर्स
इंजन और परफॉर्मेंस:
अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें 200cc तक का 4-स्ट्रोक इंजन होगा, जो BS6 स्टैंडर्ड्स के अनुसार होगा। यह बाइक परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मेल होगी।
लॉन्च डेट और कीमत:
राजदूत बाइक की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह ₹1.5 लाख से ₹2 लाख के बीच हो सकती है।
OnePlus का यह मोबाइल आपको बनाएगा और स्मार्ट, इसमें मिलेगा शानदार कैमरा और लाजवाब फीचर्स।।

























