रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी। विधानसभा पलिया के ग्राम दुबहा कुंवरपुर कलां में उस समय मातम छा गया जब दो वर्ष की मासूम बच्ची निशा पुत्री मनीष की सांप के काटने से मौत हो गई। निशा के पिता मनीष मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका को चलाते हैं। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले पलिया विधायक रोमी साहनी स्वयं गांव दुबहा पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि यह ऐसा दुख है जिसे कम नहीं किया जा सकता मगर महसूस जरूर किया जा सकता है। विधायक साहनी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए बच्ची के पिता मनीष को बीस हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, इसी गांव में मृतक त्रिभुवन के परिवार को भी बीस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि इस कठिन समय में वे हमेशा गरीब और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।
किसानों की बेबसी: मनोज वर्मा ने दो एकड़ केले की फसल को मिट्टी में मिलाया।।









