लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रॉयल भारती ने मारी बाजी, हासिल किया पहला स्थान।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, October 13, 2026 6:44 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बीआरसी निघासन में ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी की कक्षा आठ की छात्रा रॉयल भारती ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ियनटोला के छात्र सागर जायसवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सहिजना के छात्र सुमित गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। तीनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

लखीमपुर में तेंदुए का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत, रातभर तलाश के बाद गन्ने के खेत में मिला शव।

खंड शिक्षा अधिकारी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर निघासन के खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश यादव ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं को बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास और बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी शरद विक्रम शाह, वैभव पांडेय, सुधांशु पंत, विनोद, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष नीरज मौर्य, वरिष्ठ शिक्षक मार्कंडेय मौर्य, नसीम तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष रूप सिंह यादव सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। ऐसे शैक्षिक आयोजन बच्चों में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में सहायक हैं।

लखीमपुर खीरी: निघासन में आबकारी विभाग की छापेमारी, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद, 250 किलो लहन नष्ट।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment