रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई की। सोमवार, 12 अक्टूबर को निघासन थाना क्षेत्र के पुरैना और ठाकुरपुरवा में दबिश देकर टीम ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला 250 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट कराया गया।

यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शासन और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी, लखीमपुर खीरी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई।

आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि, दबिश के दौरान बरामद कच्ची शराब और लहन के मामले में संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबर से संबंधित वीडियो देखें:
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है। आबकारी विभाग ने अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है।

















