लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में शुरू हुई आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, अब विद्यार्थियों को मिलेगा हाईटेक अध्ययन केंद्र।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, July 29, 2026 9:11 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए नगर पंचायत निघासन ने विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात दी है। नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थापित इस अध्ययन केंद्र का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 
लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अनूप गुप्ता मौजूद रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश्वर सिंह तथा अवनीश सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और तकनीकी सुविधाओं से युक्त अध्ययन वातावरण की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यहां छात्रों को इंटरनेट सुविधा, अध्ययन सामग्री और पढ़ाई के लिए आवश्यक अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाने वाली ऐसी योजनाओं को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी दिनेश शुक्ल, एसडीएम यदुवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, सिंगाही नगर पंचायत चेयरमैन कय्यूम खान, भाजपा नेता दयाशंकर मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी, सभासद मुन्ना यूनिक, उमेश, राजू गिरी, पिंटू, असलम खान, संगम लाल मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

झंडी राज परिवार की पारंपरिक लालपुर पूजा संपन्न, सैकड़ों वर्षों से निभाई जा रही है परंपरा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment