लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

घर के बाहर बैठे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, युवक गंभीर घायल! ग्रामीणों में खौफ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, May 26, 2026 5:22 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। उत्तर निघासन वन रेंज के अंतर्गत लालापुर गांव में सोमवार रात तेंदुए के हमले से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, लालापुर गांव निवासी छोटू (45) सोमवार रात करीब 9:30 बजे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

यूपी सरकार का बड़ा निर्णय: पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों के हाथ में रहेगी कमान।।

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल छोटू को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए निघासन के लालबोझी शारदा सूतिया पर बना बांध।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment