लखनऊ। प्रदेश सरकार के शेष कार्यकाल को देखते हुए एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में जोर पकड़ने लगी हैं। माना जा रहा है कि सरकार संगठन और सामाजिक समीकरणों को साधने के लिए जल्द कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसी को लेकर कई नेताओं के नाम चर्चा में सामने आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, गोला सीएचसी अधीक्षक समेत 7 अधिकारियों पर विभागीय शिकंजा।
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक संभावित दावेदारों में विधायक मनोज पांडेय और पूजा पाल के नाम को प्रमुखता से देखा जा रहा है। इसके अलावा भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया, कृष्णा पासवान, सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत जैसे नेताओं के नाम भी चर्चाओं में शामिल बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि संगठन आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन साधने पर विशेष जोर दे सकता है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व को लेकर भी राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग कयास लगा रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि रविवार दोपहर तीन बजे के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। हालांकि अभी तक पार्टी या सरकार की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सत्ता और संगठन से जुड़े नेताओं की बढ़ती सक्रियता ने चर्चाओं को और बल दे दिया है।
प्रदेश सरकार का कार्यकाल अब लगभग छह माह शेष माना जा रहा है। ऐसे में संभावित फेरबदल को आगामी चुनावों की तैयारी और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है।
दुधवा के जंगल में रोमांचक पल: सफारी के दौरान बाघिन और भालू का हुआ सामना।।





























