लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सीएम योगी के दौरे में आवास, अधिकार और विकास योजनाओं को मिली रफ्तार।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, April 11, 2026 1:58 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी पहुंचकर जिले के विकास, पुनर्वास और सामाजिक न्याय से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को संक्रमणीय एवं असंक्रमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किए गए, जिससे वर्षों से यहां रह रहे परिवारों को भूमि पर वैधानिक अधिकार मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को उनके पक्के घरों की चाबियां भी सौंपी गईं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, ताकि हर परिवार सम्मानजनक जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की धरती पर अधिकार, आवास और विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ एक साथ मिलना सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। इस दौरान जिले में सैकड़ों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में थारू जनजाति के परिवारों और नदियों के भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर यहां बसे परिवारों को भी भूमिधरी अधिकार पट्टों का वितरण किया गया। इसे स्थायी पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इसी कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी ने विशेष संबोधन देते हुए मुख्यमंत्री से कई मांगें रखीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा, “महाराज जी, आपके अलावा मेरा कौन है।” विधायक ने पलिया क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड और स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई। साथ ही पलिया को जिला बनाए जाने की भी मांग की। उनका कहना था कि पलिया क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, विधायक योगेश वर्मा, विधायक लोकेंद्र प्रताप, विधायक अमन गिरि, विधायक सौरभ सिंह सोनू, विधायक शशांक वर्मा, विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विधायक मंजू त्यागी, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व जिले के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment