रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के पोषण व शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किए गए तथा 613 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई गई। जिले की सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
ब्लॉक वार आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती परिणाम





























