लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गोपाल जी लॉन्स में उमड़ा जनसैलाब, छात्रों और अभिभावकों को करियर का मिला स्पष्ट मार्गदर्शन।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, March 31, 2026 1:33 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर तराई किसान महाविद्यालय, लालपुर निघासन द्वारा वर्ष 2026 में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निघासन स्थित गोपाल जी लॉन्स में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और अभिभावकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा उपरांत उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना और उनके भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष रूप से आए आलोक मिश्रा ने छात्रों को आईटीआई व पॉलिटेक्निक में उपलब्ध संभावनाओं के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और स्वरोजगार के विकल्पों पर विस्तार से जानकारी दी।
महाविद्यालय के डायरेक्टर सुबोध मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सही दिशा-निर्देशन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की सलाह देते हुए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपने सवाल रखे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में इस दौरान दीपक पूरी, जसवंत वर्मा, आलोक रंजन, दिवाकर उपाध्याय, अंकित शाक्य, चंद्रहास शुक्ला, प्रियंका मिश्रा, सविता वर्मा, अमर सिंह, अंशुमान मौर्य, रामकृष्ण दीक्षित, हरिओम तिवारी, मोहित कुमार के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

डीएम व सीडीओ ने 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र व 345 कार्यकत्रियों को दिए स्मार्टफोन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 31, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 30, 2026

March 30, 2026

Leave a Comment