रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के पोषण व शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किए गए तथा 613 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-स्कूल किट उपलब्ध कराई गई।
दोस्तों के सामने गहरे पानी में समाया 21 वर्षीय विनीत, मचा चीख-पुकार का माहौल।।
कार्यक्रमके दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी गई, जिसमें आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से कार्यकत्रियों को डिजिटल माध्यम से योजनाओं के संचालन और मॉनिटरिंग में सुविधा होगी, वहीं प्री-स्कूल किट से बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा बेहतर तरीके से मिल सकेगी। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करना है।





























