लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पहले भी झेले कई गम अब इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार, मन्नतों से मिली संतान बनी तेंदुए का शिकार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, March 27, 2026 9:01 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। फुटहा फार्म में घटी यह दर्दनाक घटना न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है। करीब 65 वर्ष की उम्र में मन्नतों और लंबे इंतजार के बाद जोगा सिंह को इकलौती संतान का सुख मिला था, लेकिन किस्मत ने वह सहारा भी छीन लिया।
बुधवार की शाम करीब सात बजे सात वर्षीय मासूम सिमरन अपने घर में खाना खा रही थी। तभी अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया और माता-पिता के सामने ही उसे अपने जबड़ों में दबोचकर उठा ले गया। परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वह आंखों से ओझल हो गया। काफी खोजबीन के बाद करीब 500 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव मिला।

मासूम बच्ची को तेंदुए ने बनाया शिकार! मुआवजे और सुरक्षा की मांग को लेकर पूरी रात चला धरना, इस बात पर बनी सहमति।

इस हृदयविदारक घटना ने परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी है। जोगा सिंह की तीसरी पत्नी सरजीत कौर (50) मूकबधिर हैं, जिनके लिए सिमरन ही जीवन का एकमात्र सहारा थी।
परिवार का अतीत भी दर्द से भरा रहा है। पहली पत्नी से संतान न होने पर जोगा सिंह ने दूसरी शादी की, लेकिन गर्भावस्था के दौरान ही मां और नवजात की मौत हो गई। इसके बाद तीसरी शादी से सिमरन का जन्म हुआ, जिसने इस घर में खुशियों की किरण जगाई थी। लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। दो वर्ष पहले पहली पत्नी का भी निधन हो चुका है, और अब इस घटना के बाद बुजुर्ग दंपती पूरी तरह बेसहारा हो गया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह व किसान नेता जसपाल सिंह पल्ला के साथ तमाम सिख समुदाय के लोगों ने पूरी रात धरना दिया तब जाकर जिम्मेदार अधिकारी अगले दिन मौके पर पहुंचे और परिवारजनों से बात की और प्रशासन की तरफ से निर्धारित मुआवजा 5 लाख रुपए व परिवार को एक आवास दिया गया है वहीं ग्रामीणों की मांग पर 5 दिन में तेंदुए को पकड़ने का वन विभाग की तरफ से आश्वासन दिया गया है।

ढखेरवा में भीषण हादसा: ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment