लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दो घंटे के ऑपरेशन में वन विभाग को बड़ी सफलता, पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, March 7, 2026 9:27 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। दक्षिण निघासन रेंज के अंतर्गत बिहारीपुरवा गांव और गोविंदपुर फार्म क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक बना हुआ था। तेंदुआ लगातार गांव के आसपास दिखाई दे रहा था और कई पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका था। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर थे और खेतों में जाना भी मुश्किल हो गया था।
ग्रामीणों द्वारा लगातार दी जा रही सूचना के बाद वन विभाग हरकत में आया। शुक्रवार देर शाम को रेंजर मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति तैयार की। टीम ने तेंदुए की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए इलाके में पिंजड़ा लगाकर जाल बिछाया।

पचपेड़ी घाट पैंटून पुल पर डूबे युवक का मिला शव, नाक से खून व गर्दन में सूजन से उठे सवाल।।

वन विभाग की सतर्कता और सटीक योजना का असर जल्द ही दिखाई दिया। करीब दो घंटे की कड़ी निगरानी और इंतजार के बाद तेंदुआ पिंजड़े में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़ में आते ही मौके पर मौजूद वन दरोगा अखिलेश रावत व टीम ने राहत की सांस ली।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से तेंदुए के डर से लोग बेहद परेशान थे। बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा था।
रेंजर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इटावा लाइन सफारी में छोड़ा जाएगा।

बाबा का सपना किया साकार, सचिन वर्मा ने यूपीएससी में ऑल इंडिया 785 रैंक लाकर जिले का बढ़ाया गौरव।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

3 thoughts on “दो घंटे के ऑपरेशन में वन विभाग को बड़ी सफलता, पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।।”

Leave a Comment