लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गन्ना खेती में बदलाव की तैयारी, समिति अध्यक्षों को दी जा रही आधुनिक उर्वरक तकनीक की जानकारी।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, February 13, 2026 8:09 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। यूपी के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के निर्देश पर सहकारी गन्ना विकास समितियों के अध्यक्षों को गन्ना खेती में नैनों व जल विलेय उर्वरकों के संतुलित प्रयोग हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से इफकों के सहयोग से मोतीलाल नेहरू फारमर्स ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट फूलपुर प्रयागराज में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य इफको के उत्पादों यथा नैनों व जल विलेय उर्वरकों के संतुलित उपयोग बढ़ाने हेतु गन्ना समिति अध्यक्षों को जागरूक करना है। गन्ना खेती में प्रयोग किये जा रहे असंतुलित पारंपरिक यूरिया व डी.ए.पी से हो रहे जल, मिट्टी एवं वायु प्रदूषण के साथ साथ मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभावों को कम करने मे नैनों एवं जल विलेय उर्वरक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। गन्ना खेती में उर्वरकों के संतुलित उपयोग से किसानों की लागत कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी तथा गन्ना समिति के अध्यक्षगण अपनी समिति के गन्ना किसानों कों जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें।

Nokia का 5G स्मार्टफोन, दमदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ बाजार में मचा रहा धमाल।।

इस कार्यक्रम में सहारनपुर मेरठ मुरादाबाद बरेली परिक्षेत्र के समिति अध्यक्षों के साथ साथ कोर्डिनेटर के रूप में परिक्षेत्र अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक संजय भंडारी ने गन्ना समिति अध्यक्षों से नैनो ऊर्वरक व इफको के जल विलेय उर्वरकों की बिक्री व किसानों के बीच इफको उत्पाद की उपलब्धता के बारे में चर्चा की और गन्ना समितियों द्वारा किए जा रहे हैं इफको के सहयोग की सराहना भी किया।
कार्यक्रम में कोरडेट प्रधानाचार्य डॉ डी के सिंह, कोरडेट संस्थान के डॉ हरीशचंद्र, सुमित तेवतिया, मुकेश तिवारी, राजेश सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

फॉरेस्ट अफसर बनने के बाद भी रातों को जागकर की पढ़ाई और पीसीएस अधिकारी बनकर बढ़ाया जिले का मान।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment