लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बीच चौराहे पर महिला की वेशभूषा में वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने लताड़ा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, February 9, 2026 7:33 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। आज का दौर सोशल मीडिया का दौर है और इसी सोशल मीडिया के जरिए न जाने कितने लोग फर्श से अर्श पर पहुंच गए। फिर चाहे वो रेलवे स्टेशनों पर गाने वाली रानू मंडल हो या फिर एक साधारण से गांव में रहने वाली शिवानी कुमारी हो। अभी बीते कुंभ मेले में अपनी सुंदर आंखों के जरिए वायरल हुई मोनालिसा को इसी सोशल मीडिया ने स्टार बना दिया मगर कभी कभी इसकी लत भी बहुत खराब होती है। इसका उपयोग करने से पहले लोगों की सुविधा व असुविधा के बारे में भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि आज कल हमने देखा होगा कई लोग थाना गेट, बीच चौराहा या फिर सार्वजनिक स्थानों पर डांस कर वीडियो बनाने लगते है जो बिल्कुल गलत है।

Samsung का यह फोन दाम में कम काम में ज्यादा, 50MP कैमरा के साथ ग्राहकों को लुभा रहा।।

बताते चलें कि रविवार को थाना निघासन क्षेत्र के झंडी चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक युवक महिला की वेशभूषा में झंडी चौराहा पर वीडियो बनाने लगा। युवक को वीडियो बनाते देख चौराहे पर धीरे-धीरे भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और जाम की स्थिति बन गई।
चौराहे पर जाम की सूचना मिलते ही झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने तत्काल पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने वीडियो बना रहे युवक को फटकार लगाकर वहां से हटवाया, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई और यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चौराहे पर बनी जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि यदि कोई इस तरह की हरकत करेगा जिससे राहगीरों को समस्या उत्पन्न हो तो ऐसे लोगों पर शख्त कार्यवाही की जाएगी।

Suzuki की Alto 800 ने मार्केट में मचाया धमाल, नए रूप रंग में लोगों की बनी पहली पसंद।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment