Bullet 350 standard Bill: जब मोटर साइकिल की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड बुलेट बाइक का आता है। आज के युग में बुलेट मोटर साइकिल काफी चलन में है और लोग इसे अपनी फेवरेट बाइक मानकर खरीद भी रहे है। लेकिन क्या आप जानते है की आज के लगभग पैंतीस वर्ष पूर्व इसी बुलेट मोटर साइकिल की कीमत क्या थी, यदि नही जानते है तो इस समाचार के जरिए आज हम आपको बताएंगे की पैंतीस साल पहले रॉयल एनफील्ड बुलेट के दाम क्या थे?
प्रशासन में एक नया अध्याय, तीन महिला अफसरों के नेतृत्व में यूपी का सबसे बड़ा जिला।।
बताते चलें कि इन दिनों जो बुलेट मोटर साइकिल हम दो से तीन लाख में खरीद रहे है वहीं बुलेट मोटर साइकिल पैंतीस साल पहले आज के दाम से काफी ज्यादा कम थी। इन दिनों सोशल मीडिया पर बुलेट मोटर साइकिल का पैंतीस साल पहले का एक बिल वायरल हो रहा है। इस बिल में बुलेट मोटर साइकिल की ऑन रोड कीमत महज रु० 18,700 रुपये थी जो आज की तुलना में करीब दस गुना कम है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह बिल लगभग पैंतीस वर्ष पहले का है। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 Standard मॉडल का वायरल बिल संदीप ऑटो कंपनी से जारी किया गया है जो झारखंड में स्थित है। इस बिल के वायरल होने के बाद लोगों की मुख से तरह तरह की क्रिया प्रतिक्रिया सुनने में आ रही है वहीं कुछ लोगों का कहना है की 35 साल में इतनी महंगाई वाकई सोचने लायक है मगर फिर भी लोग पहले की अपेक्षा अब ज्यादा दाम खर्च कर रॉयल एनफील्ड बुलेट को जमकर खरीद रहे है।
HONDA की इस बाइक ने बुलेट बाइक को दी सीधी टक्कर, धांसू लुक और खास फीचर्स के साथ मार्केट में उतरी।























