लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पलिया विधायक रोमी साहनी बने जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, February 5, 2026 8:00 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जिले में विकास कार्यों की निगरानी और पारदर्शिता को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने एक अहम कदम उठाया गया है। विधानसभा पलिया क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी को जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस नियुक्ति के बाद जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रभावी निगरानी की उम्मीद जताई जा रही है। समिति का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारना है, ताकि आम जनता को उनका सीधा लाभ मिल सके। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

आखिर कौन है आईपीएस डॉ0 ख्याति गर्ग? जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी जनपद का एसपी बनाया।

कौन है विधायक रोमी साहनी?

रोमी साहनी जनपद लखीमपुर खीरी की विधानसभा पलिया से भाजपा विधायक है। यह लगातार तीसरी बार विधायक बने है। यह अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद को लेकर हमेशा सोशल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया पर छाए रहते है। विधायक रोमी साहनी अपने विधानसभा क्षेत्र में कई गरीब छात्राएं जो अपनी स्कूल की फीस नहीं जमा कर सकती उनकी पढ़ाई का जिम्मा अपने ऊपर लिए हुए है। जब विधानसभा क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो विधायक रोमी साहनी न सिर्फ वहां पहुंचते है बल्कि पीड़ित को आर्थिक मदद के साथ अन्य भी जरूरी हर संभव मदद करते है। अपने नेक कार्यों के बलबूते विधायक रोमी साहनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है।

VIVO का यह मोबाइल क्यों है इतना खास? कम दाम के साथ आपको देगा और भी प्रीमियम लुक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment