लखीमपुर खीरी: पलिया के थारू क्षेत्र में टाइगर के हमले से चार वर्षीय मासूम अराध्यम की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। दो दिन पूर्व ग्राम परसिया में खेत पर मजदूरी कर रहे थारू परिवार के चार साल के बच्चे अराध्यम पुत्र राधे पर टाइगर ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पलिया के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी लखनऊ से सीधे मृतक बच्चे के घर ग्राम परसिया पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।
चौगुर्जी ग्राम के चहुंमुखी विकास में सराहनीय कार्य को लेकर बीडीओ निघासन को मिला सम्मान।।
विधायक ने मृतक बच्चे की मां अनीता को तत्काल पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक रोमी साहनी ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे शासन स्तर से भी हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं प्रशासन को ऐसे क्षेत्रों में सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग टाइगर की लगातार निगरानी व ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
निघासन में रविवार को होगा उद्योग व्यापार मंडल व पत्रकार इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला।।


























