लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार से लोगों का मोह भंग, लोकसभा चुनाव में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी:- आर.एस कुशवाहा

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, January 19, 2026 9:25 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। कस्बे के महात्मा बुद्ध डिग्री कालेज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा ने कार्यकर्ता समागम एवम् खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
रविवार को आयोजित खिचड़ी भोज में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा कि सामजिक समरसता व आपसी भाईचारे को बढावा देने के लिये यह आयोजन किया गया है। हमें सभी धर्मों के त्योहार आपसी भाईचारा बनाए रखने व प्रकृति से प्रेम करने का संदेश देते हैं। डबल इंजन की सरकारें सदियों से चले आ रहे इस भाईचारे को खाईं में तब्दील करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल है। अपराधियों का बोलबाला है। गरीबों व मजलूमों को बुलडोजर का भय दिखाया जा रहा है।

दुधवा के घने जंगलों में विराजमान महाभारत कालीन से जुड़ा काली माता का प्राचीन मंदिर, आस्था और रहस्यों का अद्भुत संगम।।

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि‌ योगी सरकार में कानून व्यवस्था के नाम पर गरीबों व असहायों पर जुल्म ढाया जा रहा है। सच उजागार करने पर मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है। मीडिया संस्थानों पर सरकार का कब्जा है। राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा ने कहा कि खिचड़ी भोज हर साल आपसी भाईचारे व समसरता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपसी गिले शिकवे भुलाकर त्योहार मनाना चाहिये। बीते लोकसभा चुनाव में सपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लोगों का डबल इंजन की सरकार से मोहभंग हो चुका है। यूपी के अगले सीएम अखिलेश यादव बनेंगे। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष भण्डारी यादव, ओमकार सिंह, बेनजीर उमर, मनोज वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान रामासरे यादव, ध्रुव मौर्य, मोहम्मद सलीम, लल्लू चतुर्वेदी, माजिद अली, संदीप यादव, राजेंद्र यादव, बसी अहमद, पुष्पेंद्र तिवारी, पिन्टू यादव, कृष्णा लोधी, जलीस अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कठिन परीक्षा व मजबूत इरादों के साथ पहले ही प्रयास में टॉप आने वाले आईएएस अधिकारी है सौरभ बाबू माहेश्वरी।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 16, 2026

February 16, 2026

February 16, 2026

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment