लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में उमड़ा आस्था का महासागर, गायत्री महायज्ञ के चतुर्थ दिवस ऐतिहासिक दृश्य! “लघु अश्वमेध” के रूप में प्रतिष्ठित हुआ गायत्री महायज्ञ।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, January 5, 2026 7:35 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी: निघासन में आयोजित 251 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के चतुर्थ दिवस पर आस्था का महासागर उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का दिन अत्यंत भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक रहा।
प्रातःकाल योग प्रशिक्षण से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें लगभग 100 साधकों ने सहभागिता की। इसके पश्चात शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली के सान्निध्य में आठ पालियों में गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया गया। यज्ञ में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ समर्पित कीं। साथ ही विद्याआरंभ, पुंसवन व दीक्षा सहित विभिन्न संस्कार विधिपूर्वक संपन्न कराए गए।
महायज्ञ के दौरान माँ भगवती भोजनालय लगातार संचालित रहा, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालों ने प्रसाद रूप में भोजन ग्रहण किया।
दोपहर बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक डॉ. चिन्मय पंड्या के निघासन आगमन पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रेरक उद्बोधन में उन्होंने इस आयोजन को “लघु अश्वमेध” की संज्ञा देते हुए निघासन वासियों के स्नेह और श्रद्धा की सराहना की।
सायंकाल शांतिकुंज की टोली द्वारा भव्य दीप महायज्ञ संपन्न कराया गया, जिसमें 1 लाख 25 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। लगभग 1 लाख श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा।
इस प्रकार 251 कुंडीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का चतुर्थ दिवस श्रद्धा, सेवा और साधना के दिव्य भावों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान निघासन विधायक शशांक वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमनदीप सिंह, बसपा नेता अमनदीप सिंह, पूर्व विधायक आर. एस कुशवाहा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, सपा नेता हिमांशु पटेल के साथ गायत्री परिवार निघासन से आयोजक विनोद सिंह, दामोदर वर्मा, यज्ञभूषण सिंह, मोनू दीक्षित, मनोज वर्मा व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

योगी सरकार में गन्ना किसानों का सुनहरा साल, 47 लाख कृषकों को मिला सीधा लाभ।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

Leave a Comment