लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन, युवाओं ने दिखाया दमखम।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, December 20, 2025 9:08 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का भव्य एवं गरिमामय आयोजन कस्बे के जिलापंचायत इंटर कॉलेज के प्रागंण मे उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक शंशाक वर्मा ने फीता काटकर किया।
समारोह के आरम्भ में जीआईसी इंटर कॉलेज ,एस एमडी गायत्री इंटर कालेज निघासन के छात्र-छात्राओं द्वारा अनुशासित एवं आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को अत्यंत प्रभावित किया। इसके पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को उल्लास, ऊर्जा एवं जीवंतता से भर दिया। खेल स्पर्धाओं के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल विधाओं में पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजयी प्रतिभागियों को विधायक शंशाक वर्मा ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गन्ना किसानों की सुरक्षा को लेकर सरकार सख्त, ट्रैक्टर-ट्राली में रिफ्लेक्टर अनिवार्य।।

वहीं विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि खेल स्पर्धाएँ युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करती हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद व प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सकें।
खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। प्रशासन द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक युवा खेल गतिविधियों से जुड़ सकें। झंडी निवासी कमलेश कश्यप के पुत्र कुणाल कश्यप ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने कुणाल को बधाई दी। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजीव निगम, बीओ सुधीर कुमार, बीओ गरिमा सिंह, ब्लाक कमांडर छैलबिहारी, जिलापंचायत प्राचार्य पंकज गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी में वार्षिकोत्सव व खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment