लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, December 13, 2025 4:57 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से अस्थायी राहत मिली है। कोर्ट ने उनकी बेटी की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें 25 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी है। आशीष मिश्रा ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर बताया था कि उनकी बेटी की परीक्षाएं हैं, जिसके चलते उनका लखीमपुर खीरी जाना आवश्यक है। मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित अवधि के लिए उन्हें जिले में जाने की इजाजत प्रदान की।

गन्ना भुगतान की समस्या से परेशान किसानों के लिए मिसाल बने ढखेरवा खालसा निवासी किसान मनोज पांडेय।।

गौरतलब है कि आशीष मिश्रा पर केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर वाहन चढ़ाने का गंभीर आरोप है। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था। सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति देते हुए स्पष्ट किया है कि यह राहत सीमित अवधि के लिए है और इससे मामले की सुनवाई या जांच पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आशीष मिश्रा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र है और तिकुनिया हिंसा से पहले विधानसभा निघासन में सक्रिय होकर भाजपा से राजनीति करते थे।

अवैध गन्ना खरीद पर बड़ी कार्रवाई, तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment