रिपोर्ट:- शरद मिश्रा”शरद”
लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी के निवासी जी.एस सिंह ने अपने उत्कृष्ट निशाने और दृढ़ संकल्प के बल पर जिले का नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। वे नेशनल शूटर व स्वर्ण पदक विजेता होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भी है।
नगर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।।
जी.एस सिंह न केवल निशानेबाजी के क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं, बल्कि अपने सादगीपूर्ण जीवन और सच्चाई की मिसाल के रूप में भी जाने जाते हैं। वे हमेशा युवाओं को “सच बोलने और सच्चाई के मार्ग पर चलने” की प्रेरणा देते हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। वे निघासन विधानसभा से बसपा पार्टी के प्रत्याशी रह चुके हैं। चुनाव के दौरान उन्होंने पार्टी को लगभग 20 हजार अतिरिक्त वोट दिलाए थे। भले ही वे यह चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन जनता के बीच उनकी ईमानदार छवि और सरल स्वभाव ने उन्हें लोकप्रिय बना दिया।
जेपी पैलेस में गूंजा व्यापारियों का उत्साह, उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी गठित।
निशानेबाजी के प्रति उनके जुनून का ही परिणाम है कि वे जिले के कई युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उनकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए जिले के आला अधिकारी भी कई बार उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। जी.एस सिंह के बेटे विकास सिंह तोमर ने भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर परिवार और जिले का गौरव बढ़ाया है।
निघासन कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिन में दो लोग हुए शिकार।।









