लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बेरोजगारी के दर्द पर धंधा, निघासन में फर्जीवाड़े की फैक्ट्री बेनकाब।। VIDEO

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, July 19, 2025 10:17 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
निघासन (लखीमपुर खीरी): कस्बे के सिंगाही रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम राजीव निगम ने छापेमारी कर वहां चल रहे एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया। यह कार्यवाही बरेली की एक छात्रा की शिकायत पर की गई, जिसने कोचिंग सेंटर पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, छात्रा को केंद्र संचालक द्वारा भारत सरकार की मुहर वाला एक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिया गया था, जिसमें कई स्पेलिंग की गलतियां थीं और मोहर भी संदेहास्पद प्रतीत हुई। जांच में खुलासा हुआ कि कोचिंग संचालक ने केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों का लालच देकर 26 छात्रों का पंजीकरण कर रखा था।

लखीमपुर खीरी: 5 करोड़ की योजना डगमगाई, जियो ट्यूब हुए तिरछे! गांव और रेलवे ट्रैक पर मंडराया खतरा।।

संचालक सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग और विकास विभाग जैसी संस्थाओं में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रों से पैसे वसूलता था। एसडीएम ने मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों रविकुमार, प्रदीप और अखिलेश को बुलाया। टीम ने छानबीन के दौरान सेंटर से एक लैपटॉप, फर्जी मुहर लगी फाइलें और छात्रों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र बरामद किए। सभी दस्तावेजों को दो बंडलों में सील कर सरकारी कब्जे में ले लिया गया है।

कौन होगा यूपी का अगला मुख्य सचिव या मनोज कुमार सिंह को मिलेगा सेवा विस्तार?

मौके से पकड़े गए अभिषेक नामक युवक, जो पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है, से आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान निघासन इंस्पेक्टर महेश चन्द पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

यूपी के इन जिलों में दो दिन होगी भीषण बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।।

एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि छात्रा की गोपनीय शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद यह कार्यवाही की गई है। प्रथम दृष्टया यह एक संगठित ठगी का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसकी विस्तृत जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Oppo ने किया कमाल: कम दाम में DSLR जैसा कैमरा और लाजवाब फीचर्स।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment