लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निर्माणाधीन पुलिया से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन गंभीर घायल।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, October 25, 2026 7:39 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। निघासन-पलिया हाईवे पर खैरहनी के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को एंबुलेंस से निघासन सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कार में संदीप, आनंद, पवन और आशीष सवार होकर जा रहे थे। खैरहनी के पास पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।

निघासन के सामूहिक विवाह समारोह की तस्वीरों ने खड़े किए सवाल, कहीं शादी की रस्में, कहीं अव्यवस्था के आरोप!!

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आनंद, पवन और आशीष को जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि संदीप को मामूली चोटें आईं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर पुलिया का निर्माण कार्य काफी समय से चल रहा है। निर्माणाधीन पुलिया के पास हादसे के बाद लोगों ने निर्माण कार्य में हो रही देरी और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

लखनऊ में राजा रघुबर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, महापौर सुषमा खर्कवाल ने नवनिर्मित छतरी का किया लोकार्पण।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 25, 2026

October 25, 2026

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment