लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नेहा सिंह राठौर का ABP News को जवाब, बोलीं- कोर्ट में मिलते हैं; माफी से नहीं खत्म होगा मामला।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, October 18, 2026 9:49 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर और ABP News के बीच एक खबर को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। ABP नेटवर्क की ओर से खबर में तथ्यात्मक गलती स्वीकार करते हुए खेद जताए जाने के बाद नेहा सिंह राठौर ने चैनल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में अब कोर्ट में मुलाकात होगी।
नेहा सिंह राठौर ने अपने बयान में ABP News को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कर्मचारियों से फोन करवाकर माफी मांगना बंद किया जाए। उनका कहना है कि माफी गलती की मांगी जाती है, बदमाशी की नहीं। नेहा ने यह भी सवाल उठाया कि क्या उनके बारे में अफवाह फैलाकर आईटी सेल को स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए जा रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम से उनकी छवि और गरिमा को ठेस पहुंची है, जिसकी भरपाई केवल माफी मांगने से नहीं हो सकती। नेहा के इस बयान से स्पष्ट है कि वह मामले को गंभीरता से ले रही हैं और कानूनी कार्रवाई की ओर संकेत कर रही हैं।
इससे पहले ABP नेटवर्क ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी स्पष्टीकरण में स्वीकार किया था कि नेहा सिंह राठौर से संबंधित प्रसारित खबर तथ्यों के आधार पर गलत पाई गई। नेटवर्क ने त्रुटिपूर्ण प्रसारण पर खेद जताते हुए माफी मांगी थी।

विवादित खबर को लेकर नेहा ने पहले भी कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए सवाल उठाया था कि क्या आयोग इस मामले पर संज्ञान लेगा। उनका आरोप था कि सरकार से सवाल पूछने के कारण उन्हें अपमानित करने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल, इस मामले में नेहा सिंह राठौर के कानूनी रुख और ABP नेटवर्क की ओर से सामने आए स्पष्टीकरण ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है। आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें रहेंगी।

iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू होते ही बढ़ी मांग, अब जनवरी 2027 तक करना पड़ सकता है इंतजार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment