लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में मतदाता सूची को लेकर विशेष अभियान, नए नाम जुड़वाने और कटे नामों को शामिल कराने का मौका।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, October 17, 2026 2:10 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन, लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और कटे हुए नामों को दोबारा शामिल कराने के लिए आज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लोग संबंधित बूथ पर पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
निघासन के एसडीएम यदुवीर सिंह ने युवाओं और अन्य मतदाताओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें।

लखीमपुर खीरी की राजनीति को बड़ा झटका, पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का निधन।।

इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश सूची से कट गए हैं, वे अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें।
प्रशासन का उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराना और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है। ऐसे में मतदाताओं से अपील है कि वे अपने नाम की जांच करें और जरूरत पड़ने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें, ताकि मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।

जंगल में टाइगर का खौफ, आबादी की ओर क्यों बढ़ रहे तेंदुए? वरिष्ठ वन्यजीव पशु चिकित्सक ने बताई वजह!!

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment