लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, October 16, 2026 12:17 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। शिक्षक एमएलसी खंड लखनऊ के निर्वाचन को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के शिव शक्ति मैरिज लॉन में जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, राष्ट्रवाद और संगठन की मजबूती का संदेश देते हुए चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में दिलीप पटेल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश की एकता और अखंडता के साथ सर्वग्राही एवं सर्वस्पर्शी नीतियों को लेकर काम करते हैं। पार्टी की विचारधारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय दर्शन आज भी समाज के विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उनका मानना था कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान किए बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम को संबोधित करते अवध क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते अवध क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पटेल

उन्होंने कहा कि भाजपा इसी विचारधारा के साथ विकास, राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र से लेकर विभिन्न राज्यों तक पार्टी की सरकारें इसी सोच को आगे बढ़ा रही हैं। संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि खीरी जिले का कार्यकर्ता विचारवान होने के साथ अनुशासित भी है। यहां के कार्यकर्ता संगठन की नीतियों और विचारधारा के अनुरूप पार्टी को निरंतर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को पार्टी की ताकत बताया।

लखीमपुर खीरी में तेंदुए का खौफ: 9 महीने में 7 मौतें, घरों के आसपास मंडरा रहा खतरा।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद गंगवार और पीके वर्मा मौजूद रहे। मंच पर मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, धौरहरा के विनोद, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, सुनील सिंह, विनोद मिश्रा और डॉ. इरा श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा, शिक्षक चुनाव के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, स्नातक चुनाव के जिला संयोजक आशू मिश्रा, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मन्नार, महिला आयोग की सदस्य सुजिता कुमारी, संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, दीपक पुरी, राजीव मिश्रा, आशीष गुप्ता, गणेश शंकर गौतम, राकेश अर्कवंशी, सुमित मोदी, प्रतिमा भदौरिया, प्रमोद चौधरी और संगीता पुरी समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संयोजक, प्रभारी, जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ किया गया।

घर के बाहर खेल रहे 6 साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment