रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की सम्पूर्णानगर रेंज के गांधी नगर में सड़क पर दिखाई दिए करीब 16 फीट लंबे विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू किया गया। इस दौरान सांपों को सुरक्षित पकड़ने और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने वाली मोटिवेटर नाजरून निशा के साहस और हौसले की चर्चा हो रही है।
नाजरून निशा सांपों के रेस्क्यू के साथ ही वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता के कार्य में भी सक्रिय हैं। वह आबादी वाले क्षेत्रों में सांप दिखाई देने पर उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देती हैं, ताकि सांपों और इंसानों के बीच टकराव की आशंका को कम किया जा सके।
खबर से संबंधित वीडियो देखें:
ग्रामीणों को भी करती हैं जागरूक
नाजरून निशा ग्रामीणों को सांपों के बारे में जानकारी देकर जागरूक भी करती हैं। वह लोगों को समझाती हैं कि सांप दिखाई देने पर घबराकर उसे मारने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू करने वाले व्यक्ति को सूचना देनी चाहिए। इससे इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
गांधी नगर में 16 फीट लंबे अजगर के रेस्क्यू की घटना ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण के महत्व को सामने रखा है। नाजरून निशा जैसे जागरूक लोग अपने साहस और प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में सांपों के प्रति फैले डर को कम करने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

















