लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी में ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात, ₹2500 से बढ़कर ₹3500 हुआ मासिक मानदेय।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, October 13, 2026 2:53 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन खीरी में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘ग्राम प्रहरी सम्मान सम्मेलन’ का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए सैकड़ों ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रहरियों का मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 प्रतिमाह किए जाने की घोषणा पर उपस्थित ग्राम प्रहरियों ने खुशी जताई।

लखीमपुर खीरी में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन
लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन

कार्यक्रम जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर महक शर्मा और क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेन्द्र यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन
लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सजीव प्रसारण के माध्यम से सुना और देखा। मानदेय में बढ़ोतरी सहित अन्य कल्याणकारी घोषणाओं से ग्राम प्रहरियों में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

*लखीमपुर में तेंदुए का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत, रातभर तलाश के बाद गन्ने के खेत में मिला शव।*

लखीमपुर में तेंदुए का हमला, 7 साल की बच्ची की मौत, रातभर तलाश के बाद गन्ने के खेत में मिला शव।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

Leave a Comment