लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी कांग्रेस की कमान अब आराधना मिश्रा ‘मोना’ के हाथ, अजय राय की जगह मिली जिम्मेदारी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, October 3, 2026 9:16 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्तियों के मुताबिक ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ को अब तक प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे अजय राय की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है। आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल की नेता के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

गोला में बना जादू का नया विश्व रिकॉर्ड, महाराष्ट्र के आरपी राजू ने एक घंटे में दिखाए 62 जादुई इवेंट।

इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रदेश संगठन में बदलाव के तहत सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में अपने विधायक दल के नेतृत्व में भी बदलाव किया है। चौधरी वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पूर्व सीएम आतिशी समेत हिरासत में कई नेता।

विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में फेरबदल

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का यह संगठनात्मक बदलाव हुआ है। आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के साथ पार्टी ने राज्य संगठन में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। नियुक्तियों के बाद प्रदेश कांग्रेस की नई टीम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मेरठ में गन्ना छिलाई करने गया झंडी गांव का युवक लापता, परिजनों ने चौकी में दिया प्रार्थना पत्र।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment