रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। नगर क्षेत्र में सभासद असलम ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले 36,250 रुपये उनके वास्तविक मालिक को वापस लौटा दिए। उनकी इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार करीब दस दिन पहले पलिया रोड स्थित हनुमान स्वीट्स के पास एक काली झिल्ली पड़ी मिली थी। झिल्ली के अंदर बैंक पासबुक के साथ 36,250 रुपये रखे हुए थे। सभासद असलम ने झिल्ली में मिले सामान को अपने पास सुरक्षित रखा और उसके मालिक की तलाश शुरू की। उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से इसकी जानकारी साझा कर लोगों से संबंधित व्यक्ति तक सूचना पहुंचाने की अपील की।
दुलही गांव में खूनी विवाद, पड़ोसी को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी मारी गोली।
इसके बाद पलिया खुर्द निवासी बिजेंद्र ने सामान और उसमें रखी रकम के संबंध में सही जानकारी देकर अपनी पहचान बताई। सत्यापन के बाद सभासद असलम ने बिजेंद्र को उनके 36,250 रुपये और बैंक पासबुक वापस कर दी।
अपनी रकम वापस पाकर बिजेंद्र के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने सभासद असलम का आभार जताया। वहीं, असलम की ईमानदारी की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की। लोगों का कहना है कि आज के दौर में जब किसी की गिरी हुई रकम वापस मिलना मुश्किल माना जाता है, ऐसे समय में असलम ने उसे उसके मालिक तक पहुंचाकर समाज के सामने ईमानदारी की मिसाल कायम की है।
सरपतहा में अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा।

















