लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आखिर कौन है ग्राम्य विकास विभाग के नवागत विशेष सचिव IAS अरुण कुमार? पढ़ें पूरी खबर

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, September 14, 2026 12:37 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2015 बैच के IAS अधिकारी अरुण कुमार को ग्राम्य विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इससे पहले अरुण कुमार अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे।
यूपी कैडर के अरुण कुमार राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता बीएससी और एमबीए है। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार का तबादला, योगानंद पांडेय होंगे नए मुख्य विकास अधिकारी।

अरुण कुमार की पहचान तेजतर्रार, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के रूप में रही है। वे अपर आयुक्त, बरेली मंडल के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपजिलाधिकारी के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारी संभाली।
एसडीएम के कार्यकाल के दौरान उनके कार्य करने के तरीके और जनहित से जुड़े फैसलों की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हुई। कई स्थानों पर तैनाती के दौरान आम लोगों से उनका सीधा संवाद रहा और उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की छाप आज भी लोगों के बीच देखने को मिलती है।
अब ग्राम्य विकास विभाग में विशेष सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे विभागीय कार्यों में तेजी लाने और शासन की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने की उम्मीद की जा रही है। उनके अनुभव और विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्य करने की दक्षता का लाभ विभाग को मिलने की संभावना है।

दो साथी शिक्षक रिटायर होने के बाद एक बन गए बाबा तो दूसरे बन गए हाजी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment