निघासन खीरी। अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने निघासन थाना क्षेत्र के लुधौरी और रानीगंज में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
निघासन आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मौके से कथित रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए बृजेश कुमार निवासी लुधौरी को गिरफ्तार किया। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
दो साथी शिक्षक रिटायर होने के बाद एक बन गए बाबा तो दूसरे बन गए हाजी।
















