लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों के बच्चों की फीस और कोर्स के लिए विधायक रोमी साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, September 10, 2026 1:28 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। आर्थिक परिस्थितियां किसी बच्चे के सपनों और पढ़ाई के बीच बाधा न बनें, इसके लिए पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी ने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग का सिलसिला जारी रखा है। विधायक ने क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के कई बच्चों की फीस और कोर्स के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
ग्राम बसंतापुर निवासी स्वर्गीय विनोद कुमार की दो बेटियों आरुषि और बबली की पढ़ाई की फीस के लिए विधायक ने आर्थिक मदद दी। वहीं ग्राम लालपुर ढाका निवासी अर्जुन गोस्वामी पुत्र जसपाल को फीस के साथ कोर्स के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

कुर्मीनपुरवा रपटा पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हुआ हादसा, रपटे पर फिसली महिला तो ग्रामीणों ने बचाई जान।

इसी क्रम में मैलानी निवासी निदा अंसारी पुत्री मो. सिद्दीक की पढ़ाई की फीस के लिए भी विधायक ने सहयोग किया। ग्राम पुनर्भु ग्रंट निवासी स्वर्गीय गुड्डू गुप्ता की पुत्री नंदनी गुप्ता की फीस के लिए आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा संसारपुर क्षेत्र के पसियापुर गांव में दो बच्चों की पढ़ाई की फीस का जिम्मा भी विधायक रोमी साहनी ने उठाया है।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकने दी जाएगी। जरूरतमंद परिवार अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित न हों, उनकी क्षमता के अनुसार हरसंभव मदद का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।
विधायक की ओर से लगातार जरूरतमंद विद्यार्थियों की फीस और शैक्षिक जरूरतों में सहयोग किए जाने से संबंधित परिवारों में राहत की भावना है।

बरोठा रपटा पर तेज बहाव, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उठाई कोठी पुल की मांग।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

September 10, 2026

September 10, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

Leave a Comment