लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

कुर्मीनपुरवा रपटा पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हुआ हादसा, रपटे पर फिसली महिला तो ग्रामीणों ने बचाई जान।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, September 10, 2026 9:52 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन क्षेत्र में तमोलिनपुरवा बांध कटने के बाद तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के पानी के बीच ग्रामीणों की आवाजाही लगातार जोखिम भरी बनी हुई है। गुरुवार सुबह बरोठा गांव में कुर्मीनपुरवा रपटा के पास एक महिला तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में डूबने लगी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे उपचार के लिए सीएचसी निघासन में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बरोठा गांव निवासी मीरा(55) पत्नी मालती प्रसाद गुरुवार सुबह शौचालय के लिए जा रही थीं। बताया गया कि कुर्मीनपुरवा रपटा पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक रपटा पर आवागमन के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले पानी में जा गिरी।

बरोठा रपटा पर तेज बहाव, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उठाई कोठी पुल की मांग।।

महिला के पानी में डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को पानी से बाहर निकाला। उसकी हालत गंभीर होने पर तत्काल सीएचसी निघासन ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि तमोलिनपुरवा बांध कटने के बाद बाढ़ का पानी कई गांवों तक पहुंच गया है, लेकिन कई स्थानों पर आवागमन वाले रास्तों और रपटों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। तेज बहाव वाले स्थानों पर रस्से, बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा इंतजाम न होने से ग्रामीणों की जान जोखिम में है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित रपटों और रास्तों पर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

September 10, 2026

September 10, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

September 9, 2026

Leave a Comment