लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

धान खरीद केंद्रों की सूची से निघासन गायब, डीएम से उपमंडी में क्रय केंद्र खोलने की मांग।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 8, 2026 11:37 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। धान खरीद को लेकर प्रशासन द्वारा जारी क्रय केंद्रों की सूची में निघासन क्षेत्र का नाम शामिल न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि जिले में धान खरीद के लिए केंद्र निर्धारित करते समय निघासन उपमंडी की अनदेखी की गई है, जबकि क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान धान की खेती करते हैं।
किसानों का कहना है कि निघासन उपमंडी में गेहूं खरीद के दौरान करीब 35 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। इसके बावजूद धान खरीद के लिए यहां एक भी क्रय केंद्र न खोले जाने से किसानों के सामने अपनी उपज बेचने की समस्या खड़ी हो सकती है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर स्थित क्रय केंद्रों का रुख करना पड़ेगा, जिससे समय और परिवहन का अतिरिक्त खर्च भी बढ़ेगा।

दो दिनों की लगातार बारिश और बाढ़ ने बढ़ाई किसानों की चिंता, दर्जनों गांवों में खेत जलमग्न।।

किसान नेता जसपाल सिंह ने कहा कि निघासन उपमंडी में धान क्रय केंद्र न होने से किसानों में निराशा है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और किसानों की संख्या को देखते हुए यहां धान खरीद की समुचित व्यवस्था किया जाना जरूरी है।
किसानों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए निघासन उपमंडी में धान क्रय केंद्र स्थापित किए जाने की मांग की है। साथ ही किसानों ने एसडीएम निघासन से भी मुलाकात कर क्रय केंद्र खोलने का आग्रह किया है।
किसानों का कहना है कि यदि समय रहते निघासन में धान खरीद केंद्र नहीं खोला गया तो उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से किसानों के हित में जल्द निर्णय लेते हुए निघासन उपमंडी में धान खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Realme P4 5G: 10001mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB RAM के साथ शानदार फोन।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment