लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ठाकुर करन सिंह की स्मृति में प्रतिभाओं का सम्मान, तीज क्वीन बनी आकर्षण का केंद्र।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, August 24, 2026 9:56 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में हमारे क्षत्रिय परिवार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक ठाकुर करन सिंह की पुण्य स्मृति में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन परिवार की संरक्षिका एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुमलता जी के नेतृत्व में हुआ। सम्मान समारोह के साथ ही क्षत्राणियों ने तीज पर्व को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। गीत-संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
समारोह का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में शोभा सिंह के सिर तीज क्वीन का ताज सजा, जबकि दीपशिखा सिंह एवं पूजा सिंह रनरअप रहीं। विजेताओं का उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।

अराजकतत्वों ने रात में काट दिया तमोलिनपुरवा बांध, दर्जनों गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्षा पुष्पा सिंह तथा रॉयल प्रूडेंट कॉलेज की फाउंडर कामिनी सिंह मौजूद रहीं। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में प्रतिभाओं को सम्मान देने की सकारात्मक परंपरा को मजबूत करते हैं।
समारोह के दौरान क्षत्रिय परिवार के पांच वर्ष पूर्ण होने की खुशी भी मनाई गई। परिवार की पांच वर्ष की यात्रा से जुड़ी सुनहरी यादों को एक माला में पिरोकर उपस्थित सदस्यों ने पुरानी स्मृतियों को साझा किया और इस अवसर का आनंद लिया।

आईएएस ट्रांसफर:- प्रमोद कुमार उपाध्याय बने आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, 16 अन्य IAS ट्रांसफर।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment