लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

एमडीएम व कंपोजिट ग्रांट में गड़बड़ी का आरोप, जांच में दोषी फिर भी अधर में कार्यवाही।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, March 27, 2026 10:37 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। उच्च प्राथमिक विद्यालय कोलापुरवा में एमडीएम और कंपोजिट ग्रांट की मदों में गंभीर अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व प्रधानाध्यापिका नेहा ने तत्कालीन इंचार्ज शिक्षक पारसनाथ शुक्ला पर धन के गबन, खाद्यान्न की हेराफेरी और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पूर्व प्रधानाध्यापिका ने 15 अक्टूबर 2025 को बीएसए को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि एमडीएम रजिस्टर और बैंक पासबुक के मिलान में 32,125 रुपये की अतिरिक्त धनराशि का अंतर पाया गया, जिसका कोई स्पष्ट विवरण उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा खाद्यान्न रजिस्टर में 20.29 कुंतल चावल और 6.98 कुंतल गेहूं का अंतर भी सामने आया, जिसे चार्ज के दौरान प्राप्त नहीं कराया गया।

लखीमपुर खीरी में बेखौफ तेंदुए, जंगल छोड़ आबादी में बना रहे खौफ का साया।।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने 21 अक्टूबर 2025 को नोटिस जारी कर खंड शिक्षा अधिकारी सहित दोनों शिक्षकों को तलब किया था। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी और इंचार्ज प्रधानाध्यापिका उपस्थित हुईं, जबकि आरोपित शिक्षक पारसनाथ शुक्ला पेश नहीं हुए। इसके बाद 21 नवंबर और 23 दिसंबर 2025 को अंतिम अवसर देते हुए पुनः नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह फिर भी उपस्थित नहीं हुए।
बताया जा रहा है कि बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा तीन बार जांच की गई, जिसमें पारसनाथ शुक्ला को दोषी पाया गया। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामला जब जिलाधिकारी तक पहुंचा तो आरोप है कि तीन बार आख्या मांगे जाने के बावजूद बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

पहले भी झेले कई गम अब इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार, मन्नतों से मिली संतान बनी तेंदुए का शिकार।।

हैरानी की बात यह है कि जहां एक ओर जांच में दोषी पाए गए शिक्षक पर कार्रवाई लंबित है, वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता को ही विभाग द्वारा नोटिस जारी कर दिया गया है। इससे पूरे प्रकरण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि विभाग जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करता है या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 27, 2026

March 26, 2026

March 26, 2026

Leave a Comment