लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सिंगाही क्षेत्र में खौफनाक वारदात, तेंदुए के हमले से सात वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, March 26, 2026 9:05 AM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के सिधौना गांव स्थित फुटहा फार्म में बुधवार शाम उस वक्त मातम पसर गया, जब एक तेंदुए ने घर के भीतर खेल रही सात वर्षीय मासूम को पल भर में अपना शिकार बना लिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकला। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
बताया जाता है कि जोगा सिंह की पुत्री सिमरन शाम करीब सात बजे घर के अंदर थी। तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस आया और परिजनों की मौजूदगी में ही बच्ची पर हमला कर दिया। चीख-पुकार मचने पर परिजन और ग्रामीण तेंदुए के पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वह दूर निकल चुका था। काफी तलाश के बाद करीब आधा किलोमीटर दूर गेहूं और मसूर के खेत में बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलते ही एसडीएम राजीव निगम व सीओ शिवम कुमार मौके पर पहुंचे।

ढखेरवा में भीषण हादसा: ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत।।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भय और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी। इससे पहले भी वह पालतू पशुओं को निशाना बना चुका है, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की टीम देर से पहुंची, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेंजर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से ही दो पिंजरे लगाए गए है और वन विभाग की टीम निगरानी भी कर रही है साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें।

नारेबाजी के साथ सड़कों पर उतरा बजरंग दल, कार्रवाई न होने पर नाराजगी।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment