लखनऊ। बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा की शादी संभल जिले के एसपी केके विश्नोई से तय हो गई है। दोनों ही भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और पहले गोरखपुर में भी साथ तैनात रह चुके हैं। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चा का माहौल है।

अंशिका वर्मा वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1996 को हुआ था। उनके पिता अनिल वर्मा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी माता वंदना वर्मा गृहिणी हैं। तीन बहनों में अंशिका सबसे छोटी हैं।
अंशिका वर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज के गर्ल्स हाई स्कूल और सेंट मेरी स्कूल से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2012 में आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल तथा 2014 में इंटरमीडिएट प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। इंटर के बाद उनके पिता ने उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए नोएडा भेजा।
वर्ष 2018 में अंशिका वर्मा ने गलगोटिया कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद उन्हें नौकरी का प्रस्ताव भी मिला, लेकिन उन्होंने उसे ठुकराते हुए सिविल सेवा की तैयारी का निर्णय लिया। कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने वर्ष 2020 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 136वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयन पाया।
वर्तमान में वह बरेली में एसपी साउथ के पद पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। वहीं उनके होने वाले जीवनसाथी केके विश्नोई वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इस समय संभल जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं।
दो सप्ताह में ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।।













1 thought on “यूपी के दो युवा आईपीएस अफसर बंधेंगे शादी के बंधन में, अंशिका वर्मा बनेंगी केके विश्नोई की जीवनसंगिनी।”