लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दो सप्ताह में ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, March 8, 2026 9:25 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। क्षेत्र के बरोठा से लांघनियापुरवा गांव को जोड़ने वाला लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग निर्माण के महज दो सप्ताह बाद ही जर्जर होने लगा है। सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और उन्होंने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। सड़क स्वीकृत होने और निर्माण कार्य शुरू होने पर गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी, क्योंकि इस मार्ग से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क की परत उखड़ने लगी और कई स्थानों पर गड्ढे बनने लगे हैं, जिससे सड़क दोबारा जर्जर होने की कगार पर पहुंच गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए ठेकेदार और संबंधित जेई की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण नई बनी सड़क इतनी जल्दी खराब होने लगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल यादव को शिकायत दी गई है। उन्होंने मामले की जांच कराने का आश्वासन देते हुए कहा है कि यदि निर्माण कार्य में कोई खामियां पाई जाती हैं तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो घंटे के ऑपरेशन में वन विभाग को बड़ी सफलता, पिंजड़े में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment